LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फूलबेहड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 19 जून 2025।

जनपद खीरी की फूलबेहड़ थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धिरान्जे पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम ग्रन्ट नं0 12, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री अवधराज सिंह सेंगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को आज 19 जून को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 313/2025 धारा 140(4) BNS व 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक श्री अवधराज सिंह सेंगर, थाना फूलबेहड़

2. हेड कांस्टेबल श्यौदान सिंह, थाना फूलबेहड़

3. कांस्टेबल भरत कुमार, थाना गोला

4. कांस्टेबल बृजेश कुमार, थाना गोला

5. कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, थाना गोला

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल बना है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button