उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्वशिक्षास्वास्थ्य
आधुनिकता की अंधी दौड़ ने प्रकृति के इन तत्वों में छेड़छाड़ की- नितेश शर्मा
फलदार पौध का वितरण कर दिलाया पौध संरक्षण का सन्देश

बस्ती: विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली व युवा विकास समिति बस्ती द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण जागरूकता माह के तहत प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में सेमिनार और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नितेश शर्मा नें मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि ने प्रकृति को मां स्वरूपा बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में प्रकृति द्वारा प्रदत्त विभिन्न वरदान जल वायु आकाश पृथ्वी तथा अग्नि द्वारा संतुलन बना हुआ है। लेकिन मनुष्य की आधुनिकता की अंधी दौड़ ने प्रकृति के इन तत्वों में छेड़छाड़ की है। जिसके कारण उसे विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण वनोन्मूलन, प्लास्टिक का आतंक आदि विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही भारतीय दर्शन द्वारा इन समस्याओं का निदान भी बताया।
सीनियर प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत द्विवेदी नें कहा कि प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार की थीम Beat Plastic Pollution (प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें) तय की गई है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावों जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान, तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभावों को बढ़ावा देता है।
डॉ. नवीन सिंह नें कहा की इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओं का निराकरण कराना है। हम लोगों को आधुनिकता व भौतिकवादी सोच को दर किनार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना चाहिए। पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें कहा कि पेड़-पौधों से हमें छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब हम जमाने से विदा लेंगे तो एक पेड़ लेकर जलेंगे। अभी वक्त है पौध रोपण कर हम धरती का कर्ज उतार दें।
इस दौरान मौजूद करीब सौ लोगों को आम, अमरुद, मौसमी, आंवला, कटहल और तुलसी के करीब तीन सौ पौधे वितरित कर उन्हें पौध रोपण के पश्चात सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गय। इस दौरान राधेश्याम चौधरी, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र तिवारी,अवधेश पाण्डेय, मंगला मौर्य, अक्षत पाण्डेय, हर्ष देव पाण्डेय, राममूर्ति मिश्र, कामना पाण्डेय, नीलम मिश्र, सौरभ तुलस्यान, नवल किशोर, संतोष तिवारी, श्रवण कुमार, विजेंद्र बहादुर पाल, वेदान्त सिंह, विजय कुमार, राम नाथ किरन जायसवाल, बबली शर्मा, सार्थक शर्मा, अरुण कुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
*हरित योग पर चर्चा*
गोष्ठी के दौरान पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान से गरुन्ध्वज पाण्डेय नें हरित योग पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और कहा की विश्व योग दिवस पर सभी लोग योग प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग शिविरों में शामिल हों। इंडियन योग एसोसिएसन के डॉ नवीन सिंह नें 21 जून को किसान पीजी कालेज में आयोजित होने वाले योग शिविर में लोगों से शामिल होने की अपील की।