दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस मुख्यालय में OBC विभाग की संगठनात्मक बैठक संपन्न, राजस्थान से प्रमुख पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

नई दिल्ली, 18 जून 2025:

आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में OBC विभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने की।

बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के चेयरमैन श्री हरसहाय यादव के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर सागर मावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और न्याय योद्धा राहुल गांधी का संदेश — वैज्ञानिक जाति जनगणना, आरक्षण की सीमा 50% से अधिक बढ़ाना, तथा निजी शिक्षण संस्थानों में दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण — को जनमानस तक पहुँचाया जाएगा।

सागर मावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय की सच्ची पक्षधर है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पिछड़े वर्गों को उनका न्यायपूर्ण हक मिले। उन्होंने OBC विभाग के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर जिले और हर गांव तक राहुल गांधी की न्याय यात्रा और कांग्रेस की नीतियों को लेकर जाएं।

इस संगठनात्मक बैठक को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर OBC वर्ग के मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करने के लिए।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button