उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीविश्व

लखीमपुर खीरी ने रचा इतिहास, “हर गांव तालाब” अभियान बना वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी ने रचा इतिहास, “हर गांव तालाब” अभियान बना वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा

लखीमपुर खीरी, 18 जून 2025:

जनपद लखीमपुर खीरी ने एक बार फिर प्रदेश ही नहीं, देश भर में अपनी पहचान बनाई है। “हर गांव तालाब” अभियान के तहत जिले ने सिर्फ एक महीने में सर्वाधिक सामुदायिक तालाबों का निर्माण कर “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में अपना नाम दर्ज कराया है। यह सफलता जिला प्रशासन की दूरदर्शिता और जनसहभागिता का प्रमाण है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन तथा डीसी मनरेगा डॉ. सुशांत सिंह के नेतृत्व में संभव हो सकी। अभियान के अंतर्गत गांव-गांव तालाबों का निर्माण करते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार और ग्राम्य विकास को सशक्त दिशा दी गई।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने स्वयं जनपद खीरी पहुंचकर तालाब निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रामाणिकता को परखा। संतुष्ट होकर टीम ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि यह उपलब्धि जनपद के समर्पित अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण जनता के सहयोग से ही संभव हो सकी है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा ताकि हर गांव जल आत्मनिर्भर बन सके।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button