LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खीरी, 18 जून 2025:

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर जनपद खीरी में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय, निवासी मोहल्ला रामनगर कालोनी, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी के रूप में हुई है। उसे एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ पटेलनगर स्थित एक खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 504/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

नाम: आशुतोष पाण्डेय

पिता का नाम: राजेश पाण्डेय

निवासी: मोहल्ला रामनगर कालोनी, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी

बरामद सामान:

एक अवैध तमंचा (315 बोर)

एक खोखा कारतूस (315 बोर)

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

1. उपनिरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी

2. उपनिरीक्षक विकास कुमार

3. कांस्टेबल शीतला प्रसाद

(सभी थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी)

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है और बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

खीरी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button