देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विमान हादसे में निधन होने पर बांठिया ने की सवेंदना व्यक्त

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने क्षेत्र के कल्याणपुर क्षेत्र के अराबा दुदावतान गांव में मदन सिंह राजपुरोहित के निवास स्थान पर जाकर उनकी पुत्री श्रीमती खुशुब राजपुरोहित के गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में आकस्मिक निधन पर दुःख जताते हुए सवेंदना व्यक्त कर उनके परिजनों को ढांढस बधाया।बाठिया ने सवेंदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गहरा शोक लेकर आई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।