LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भीरा पुलिस को बड़ी सफलता: चार वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 17 जून 2025

जनपद खीरी की भीरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज चार वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष भीरा की टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

1. भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना

2. बब्बू पुत्र मुन्ना – दोनों निवासी ग्राम फार्मटाण्डा, थाना भीरा, जनपद खीरी (मु0अ0सं0 4649/14)

3. सुरेश पुत्र रामेन्द्र

4. राजेश पुत्र रामेन्द्र – दोनों निवासी ग्राम रैनागंज, थाना भीरा, जनपद खीरी (मु0अ0सं0 1162/23 व 681/22, धारा 324/323/504 भादवि)

इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के तहत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

व0उ0नि0 अवनीश कुमार

उ0नि0 ब्रजेश कुमार सिंह

का0 बादल सिंह, का0 धीरेन्द्र पाल सिंह, का0 प्रदीप चीमा, का0 मोहित कुमार, का0 हरेन्द्र सिंह, का0 अंकित कुमार, का0 विशाल कुमार — सभी थाना भीरा से।

भीरा पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button