LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शारदानगर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक से हंसिया बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 16 जून 2025 – जनपद खीरी में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शारदानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 162/2025 धारा 109(1)/351(2)/352 बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1. दीनदयाल पुत्र छेद्दू, निवासी दाउदपुर महेवा, थाना शारदानगर, खीरी

2. छोटेलाल पुत्र दीनदयाल, निवासी दाउदपुर महेवा, थाना शारदानगर, खीरी

बरामदगी

अभियुक्त दीनदयाल के पास से एक हंसिया बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह

हेड कांस्टेबल शाहिद खां

कांस्टेबल नौबतराम राजपूत

कांस्टेबल शिवम मिश्रा

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button