LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 16 जून 2025।

जनपद खीरी के थाना हैदराबाद पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में की गई। थाना हैदराबाद पुलिस टीम ने रोशननगर–ममरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

1. रेहान पुत्र इरफान खान, निवासी मोहल्ला निची फूड, वार्ड नंबर 25, थाना गोला, उम्र 20 वर्ष

2. अंश तिवारी उर्फ वासु, पुत्र राज किशोर तिवारी, निवासी सर्वोदय नगर, थाना गोला, उम्र करीब 20 वर्ष

3. देव अवस्थी उर्फ देवा, पुत्र करुणा शंकर अवस्थी, निवासी कुम्हारन टोला, वार्ड नं 08, थाना गोला, उम्र करीब 20 वर्ष

4. अनुराग विश्वास उर्फ बंगाली, पुत्र स्व. अमलेन्द्र विश्वास, निवासी कुम्हारन टोला, खुटार रोड, थाना गोला, उम्र करीब 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण:

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से लूट के 6 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक हेमंत कटियार

हेड कांस्टेबल राकेश वर्मा, देवेन्द्र सिंह

कांस्टेबल प्रेमशंकर, नीरज कुमार, सजीव यादव और महेश कुमार — सभी थाना हैदराबाद से।

पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button