उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
सोशल आडिट टीम ने किया ग्राम सभा की बैठक
नंदनी मौर्या जिला संवाददाता
डुमरियागंज। ब्लाक में चल रहे मनरेगा आडिट टीम द्वारा ग्राम पंचायत भलुवाही मे बैठक कर योजना की जानकारी और दिशा निर्देश दिया गया। सुबह करीब 10 बजे से चली बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।जिला सोशल आडिट क्वाडिनेटर देवेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुए बैठक में कहा कि 90 दिन का रोजगार मनरेगा श्रमिकों को दिए जाने का प्राविधान है। श्रमिकों में बाल श्रमिक नहीं होना चाहिए। श्रमिकों को मिलने वाला कार्य और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्राम पंचायतें इतिहास लिख रहीं हैं। आडिट टीम में ब्लाक डुमरियागंज के क्वार्डिनेटर शाहिद रिज्वी, बीआरबी अशोक कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, शिवपूजन ,बृजेश कुमार महादेव प्रसाद के अलावा ग्राम प्रधान अशवी प्रसाद ,अमरेन्द्र प्रताप सिंह पंचायत सहायक ,ग्राम रोजगार सेवक श्रीमती मधुबाला मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्र शिवमुहूर्त कुमार मिश्र,अंजली, सुभाष शुभवती,कुशलवती, सुंदरी, सीमा,राजमती, किरने मिश्रा

Subscribe to my channel


