गुरुग्रामदिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

विश्व शांति केंद्र में आयुष मंत्रालय CCRYN के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 

योग व ध्यान को विश्व शांति - सद्भावना का माध्यम बनाना हमारा उद्देश्य - आचार्य लोकेश विश्व शांति केंद्र का वैश्विक शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देगा – पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान  विभिन्न देशों के राजदूतों ने ‘अम्बेसेडर ऑफ पीस आचार्य लोकेश’ पुस्तक का लोकार्पण किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

गुरुग्राम/ नई दिल्ली, 14 जून 2025: विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी के सन्निधि, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री संजय पासवान, विभिन्न देशों के अम्बेसेडर, यूनिसेफ के प्रतिनिधि की विशिष्ट उपस्थिती में आयुष मंत्रालय और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) के सहयोग से अहिंसा विश्व भारती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया | योग दिवस पर आचार्यश्री लोकेश जी ने ‘सम्यक योग’ और ‘शांति व सद्भाव के लिए योग’ विषयों पर विशेष व्याख्यान दिये |

भारत के पहले विश्व शांति केंद्र और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि अंतर-धार्मिक संवाद, अहिंसा और वैश्विक एकता के अथक प्रयासों ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। योग एवं ध्यान के माध्यम से शांति, स्थिरता और वसुधैव कुटुंबकम के लिए वैश्विक अंतर-धार्मिक संवाद आयोजित के विश्व शांति और सद्भावना स्थापित करना हमारा उद्देश्य है |

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि विश्व शांति से पहले व्यक्तिगत शांति और सामाजिक सद्भावना आवश्यक है | योग के माध्यम से व्यक्ति और समाज का संतुलित विकास संभाव है, इसके लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए | योग से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है |

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री संजय पासवान ने कहा कि विश्व शांति केंद्र आचार्य लोकेश जी के मार्गदर्शन में वैश्विक शांति और सद्भावना के क्षेत्र में अद्भुत योगदान दे रहा है | उन्होने कहा अहिंसा विश्व भारती संस्था के अथक प्रयासों से गुरुग्राम में निर्मित भारत का प्रथम विश्व शांति केंद्र भारत की संस्कृति, सभ्यता और आधुनिकता का प्रतीक है |

‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’, वसुधैव कुटुंबकम, हरित योग, समयोग विषय विश्व शांति दूत परम पूज्य आचार्य लोकेश जी सहित इक्वाडोर के राजदूत महामहिम फर्नांडो बुचेली, वेनेजुएला की राजदूत श्रीमती कैपाया रोड्रिगेज गोंजालेज, गाम्बिया के राजदूत महामहिम मुस्तफा गवारा, इथियोपिया के राजदूत महामहिम मोल्लालिग्न असफॉ, पीटर नूपे, डच निदेशक, इंटरनेशनल सेंटर फॉर काउंटर-टेररिज्म (आईसीसीटी) द हेग क्लिंगेंडेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान, गुरुग्रामके एडीसी श्री वत्सल वशिष्ठ, अभिनेता और निर्माता आशिम खेत्रपाल, पूर्व IAS श्री रमेश तिवारी ने सभा को संबोधित किया| संगोष्ठी का संचालन डॉ. संजना जॉन एवं डॉ. अनंत ने किया |

इस अवसर पर विभिन्न देशों के राजदूतों ने ‘अम्बेसेडर ऑफ पीस आचार्य लोकेश’ कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण करते हुये कहा कि वर्तमान में विश्व अशांति और युद्ध से भयभीत है, ऐसे में विश्व शांति केंद्र आध्यात्म, नैतिकता और मानवता के माध्यम से विश्व शांति और सद्भावना के अद्भुत प्रयास कर रहा है | आचार्य लोकेश ने संतुलित व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण की जी विश्वव्यापी मुहिम चलाई है उसमे हम सब उनके साथ हैं |

सुश्री संजना जॉन द्वारा स्थापित संस्था H2O Movement एवं इंटरनेशनल नेचुरोपेथि ओर्गनाईजेशन (INO) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं जल संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये प्रकृति के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई |

इस अवसर पर योगाचार्य करन एवं योगाचार्य देवचंद्र ने सभी को योगाभ्यास कराते हुए विविध आसनों और प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उसकी उपयोगिता एवं होने वाले लाभ के बारे बताया| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में विश्व शांति केंद्र के सभी सहयोगियों और कार्यकर्ता ने पूर्ण सहयोग दिया |इस अवसर पर योगाचार्य करन एवं योगाचार्य देवचंद्र ने सभी को योगाभ्यास कराते हुए विविध आसनों और प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उसकी उपयोगिता एवं होने वाले लाभ के बारे बताया| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में विश्व शांति केंद्र के सभी सहयोगियों और कार्यकर्ता ने पूर्ण सहयोग दिया |

सधन्यवाद

केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर,

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती

मो : +91-9205031332

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button