LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ईसानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आज दिनांक 13 जून 2025 को ईसानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश पुत्र बान्दूराम वर्मा, निवासी ग्राम मितौला, थाना ईसानगर, जनपद खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे ईसानगर-वीरसिंहपुर के मध्य तिराहा से धर दबोचा।

पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ईसानगर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उप निरीक्षक अनिल कुमार

हेड कांस्टेबल हरिहर प्रसाद

कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार

कांस्टेबल सोनवीर

खीरी पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की जा रही है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button