LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, खून से सना बांका बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 13 जून 2025 – जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उचौलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अपलेश उर्फ अखलेश पुत्र धर्मप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना बांका भी बरामद कर लिया है।

इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक थाना उचौलिया द्वारा किया गया।

🔍 आरोपी का विवरण:

नाम: अपलेश उर्फ अखलेश

पिता का नाम: धर्मप्रकाश

निवासी: ग्राम सेंडा, थाना उचौलिया, जिला खीरी

🗡️ बरामदगी:

एक खूनालूद बांका, जो घटना में प्रयोग हुआ था।

👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उप निरीक्षक राम गौरव

2. हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद खान

3. हेड कांस्टेबल अजयवीर

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 107/2025, धारा 109(1)/333/352 बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

🔔 पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button