उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगरस्वास्थ्य

डीएम ने किया बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण 

कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला न छूटे

 

 

नंदनी मौर्या जिला संवाददाता

 

 

सिद्धार्थनगर । बुधवार 11 जून को अपने निरीक्षण व निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने विकास खंड बांसी के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर, पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया । दिवस में मौजूद एएनएम से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं सहित सभी प्रकार की जांच के विषय में जानकारी लिया । आंकड़ों में गर्भवती महिलाओं की एचआरपी चिन्हीकरण कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान जबाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एएनएम प्रतिमा चौधरी को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला से वार्ता कर बीएचएनडी दिवस पर दी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछताछ किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button