LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी में थाना भीरा पुलिस को बड़ी सफलता – वांछित अभियुक्त शिवबिहारी गिरी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 12 जून 2025 – जनपद खीरी की थाना भीरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 227/2025 धारा 333/64/351(2) BNS में वांछित अभियुक्त शिवबिहारी गिरी पुत्र फूलचन्द को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत हुई।

गिरफ्तारी का पूरा विवरण:

थानाध्यक्ष भीरा की अगुवाई में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 12 जून 2025 को पुलिस टीम ने शिवबिहारी गिरी को उसके निवास स्थान ग्राम सोनारीपुर थाना भीरा जनपद खीरी से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी:

नाम: शिवबिहारी गिरी

पिता का नाम: फूलचन्द

उम्र: लगभग 55 वर्ष

निवास: ग्राम सोनारीपुर, थाना भीरा, जनपद खीरी

अपराध विवरण:

मु0अ0सं0: 227/2025

धारा: 333/64/351(2) BNS

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. निरीक्षक अपराध उदयभान यादव

2. कांस्टेबल सोहित कुमार

3. कांस्टेबल विशाल कुमार

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔴 पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button