LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को बड़ी सफलता पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 10 जून 2025:

जनपद खीरी की भीरा थाना पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गुरुनानक नगर, कस्बा भीरा, जनपद खीरी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई।

भीरा थाना पुलिस द्वारा आरोपी को मु0अ0सं0 210/2025, धारा 64/78/352/351(3) BNS एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीमपुर खीरी न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उप निरीक्षक अवनीश कुमार, थाना भीरा

कॉन्स्टेबल रंजीत कुमार, थाना भीरा

खीरी पुलिस का यह कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

 

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button