देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्वस्वास्थ्य
चिल्ड्रन पार्क में संपन्न हुआ वृक्षारोपण शामिल हुए समाजसेवी
अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता और पारुल जैन ने दी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद देवेंद्रनगर द्वारा चिल्ड्रन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शिवांगी ललित गुप्ता ने किया, जिनके साथ CMO के. के. तिवारी, पार्षदगण एम. एस. बुंदेला, सपना यादव, अब्दुल समी, अशोक कुशवाहा, सोनेलाल बर्मा, रामेश्वर गुप्ता, ललित गुप्ता, विवेक खरे, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर प्रगिता जैन सहित नगर परिषद कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।
पौधारोपण में मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की तहसील अध्यक्ष श्रीमती पारुल जैन व अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रही सभी ने मिलकर चिल्ड्रन पार्क परिसर में विविध प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता ने अपील की, कि हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखरेख भी करे। यह भविष्य की पीढ़ियों को देने वाला सबसे सुंदर उपहार होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया और हरियाली के इस अभियान को निरंतर जारी रखने का भरोसा जताया।

Subscribe to my channel


