देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
उपभोक्ता हित में बीकानेर में संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
उपभोक्ता मामले विभाग राजस्थान सरकार के संभागीय मुख्यालयों पर उपभोक्ता हित में माननकीरण के विभिन्न आयामी पर आधारित संभाग स्तरीय कार्यशाला के आयोजन के निर्देशों की पालना में दिनांक 05.06.2025 को बीकानेर में संभाग सारीय कार्यशाला का आयोजन उपभोक्ता मामले विभाग एवं भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर कार्यालय की और से किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री नरसिंह दास व्यास, अध्यक्ष उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बीकानेर रहे। भारतीय मानक ब्यूरो के श्री दीपक सौदयाल संयुक्त निदेशक एवं श्री राजेन्द्र मीणा मानक संवर्धन अधिकारी ने भारतीय गानक ब्यूरो के विभिन्न मानकीकरणों एवं मानकीकरण के विभिन्न पक्षों की जानकारी दी गई एवं भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों के लिए जारी किये जा रहे मानक चिन्हों के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री नरसिंह दास व्यास-अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बीकानेर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कानून व समाज के परस्पर संबंध को स्पष्ट करते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के विभिन्न प्रावधानों को बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए यह अधिनियम बना है लेकिन उपभोक्ता इस कानून का लाभ तभी प्राप्त कर सकते है जब उन्हें इस कानून की जानकारी हो। उपभोक्ताओं को जागरूक होना समय की मांग है। भारत का प्रत्येक नागरिक उपभोक्ता है। धरती पर उपलब्ध प्रत्येक वस्तु उपभोक्ता कानून व उपभोक्ता आयोग के क्षेत्राधिकारी में है।
उक्त कार्यक्रम में अन्य वक्ता श्री संदीप गौड़, संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी बीकानेर, श्री नरेश शर्मा जिला रसद अधिकारी बीकानेर, श्री मदन सुरोलिया एडवोकेट, अध्यक्ष ग्राहक पंचायत, बीकानेर, श्री योगेश पालीवाल- प्रदेशाध्यक्ष अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ राजस्थान ने अपने वक्तव्य में उपभोक्ता हितों के बारे में जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता मंच के कुछ महत्वपुर्ण निर्णयों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के अन्त में श्री संदीप गौड़ संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी बीकानेर ने कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों का एवं प्रतिभागीयों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बीकानेर के दोनों सदस्य श्री ओमप्रकाश चैधरी व श्रीमती सावित्री सुधार, श्रीमती नितु अग्रवाल, प्रबंधक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड बीकानेर, श्री भंवर सिंह राठौड़, संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी, अजमेर, श्री पवन सुथार प्रवर्तन अधिकारी, श्री मनीष अवस्थी प्रवर्तन अधिकारी, जिला चुरू का समस्त प्रवर्तन स्टाफ, श्री अमित चैधरी, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, बीकानेर श्री नरेश मित्तल, उपाध्यक्ष जिला व्यापार संघ बीकानेर, श्री प्रखर भार्गव, प्रवर्तन निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, श्री नरेश प्रजापत, रामेश्वर उपाध्याय, पुजा विश्नोई, नरसिंह दास व्यास व मुमताज शेख (प्रदेश सचिव महासंघ), सीमा रामपुरिया (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महासंघ), कंचन भाटी (प्रदेश उपाध्यक्ष महासंघ), धनसुख आचार्य (महासंघ जिला अध्यक्ष), निर्मला चैहान (प्रदेश संयुक्त सचिव महासंघ), आशा स्वामी (पूर्व प्रदेश सचिव सीसीआई), कमलेश चैहान, श्री बृजमोहन शर्मा, मनोज गहलोत अध्यक्ष- राशन डिलर संघ बीकानेर, शान्ती रामावत लुणकरणसर, गीगराज सिंह खाजूवाला, सुनिल सेठिया एवं शहरी क्षेत्र के राशन डीलर एवं अन्य उपभोक्ताओं की उपस्थिति रही।
योेगेश पालीवाल
अध्यक्ष

Subscribe to my channel


