उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्वशिक्षास्वास्थ्य

योग से स्वास्थ्य की ओर: बस्ती में चला ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ अभियान

 

 

बस्ती3जून। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इंडियन योग एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश चैप्टर और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति बस्ती द्वारा ” एक विश्व , एक स्वास्थ्य ” “योग पार्क” का अभियान विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव एवं आईवाईए पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव योगाचार्य आशीष टंडन के नेतृत्व में अनवरत चल रहा है । उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े और प्रमुख फल उद्यान केंद्र में बने पार्क में आईवाईए के उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह के द्वारा प्राण ऊर्जा का महत्व एवं एक्यूप्रेशर विधि द्वारा अपने मन मस्तिष्क और पूरे शरीर को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए साथ ही सभी योग साधकों को 21जून को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती में योग करने का न्योता दिया। इस अवसर पर योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय द्वारा प्राणायाम व्यायाम और आसन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्राणायाम कराते हुए कहा कि प्राणों पर नियंत्रण से रोगों पर नियंत्रण होता है।भस्त्रिका प्राणायाम हमारे श्वसन तंत्र को सुदृढ़ करता है इसलिए प्राणायाम करते समय मन को अपने श्वसन तंत्र में लगाकर अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने की भावना करनी चाहिए। पार्क में मुख्य रूप से पुनीत दत्त ओझा, सुनील सिंह ,विनोद कुमार मिश्रा,डॉ सच्चिदानंद शुक्ला, सत्येंद्र सिंह भोलू, जितेन्द्र पांडेय,मंगेश राजभर ,प्रेम श्रीवास्तव, बलराम तिवारी, सोनू पांडे ,के डी वर्मा ,परदेसी,आशीष श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,एस बी सिंह,आर डी वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

डॉ नवीन सिंह

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button