देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
संघ शिक्षा वर्ग केवल शारीरिक प्रशिक्षण नहीं यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत द्वारा देवेंद्रनगर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य व्यवसायी) का भव्य समापन समारोह रविवार को रेनबो पब्लिक स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ। 17 मई से प्रारंभ हुए इस 15 दिवसीय शिविर में महाकौशल क्षेत्र के विभिन्न जिलों से लगभग 156 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
समारोह में संघ के मध्य क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक श्री प्रेमशंकर सिदार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा –
“संघ शिक्षा वर्ग केवल शारीरिक प्रशिक्षण नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है, जहाँ तन, मन और विचार – तीनों को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जाता है।”
समारोह के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्राचार्य श्री रामकिशोर अहिरवार ने संघ के शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि–
“संघ युवाओं को एक सार्थक दिशा देता है, जहाँ वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होकर समाज और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहते हैं।”
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था जिला संघचालक श्री रूद्र प्रताप यादव और सर्वाधिकारी डॉ. अतुल सिंह के मार्गदर्शन में की गई थी। मंच संचालन, अतिथि सत्कार, अनुशासन और समयबद्धता – सभी में संघ की सुदृढ़ संगठन क्षमता परिलक्षित हुई।
समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा योग, समता प्रदर्शन, शाखा संचालन, गीत और गण अभ्यास की प्रभाव शाली झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर अतिथि व दर्शकगण अभिभूत हुए।
संघ शिक्षा वर्ग संघ की मूल आत्मा का प्रतिबिंब है। यह वर्ग न केवल शारीरिक अभ्यास का माध्यम है, बल्कि चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता, संवाद कला, विचार प्रशिक्षण, समय पालन, सेवा भाव और राष्ट्र चेतना का समग्र प्रशिक्षण है।
देवेंद्रनगर जैसे छोटे नगर में इस स्तर का शिविर आयोजित होना स्वयं सिद्ध करता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि केवल महानगरों तक सीमित नहीं, बल्कि गांव और कस्बों से राष्ट्र को जाग्रत करने की व्यापक योजना का हिस्सा है।
संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जो बिना किसी प्रचार या स्वार्थ के निष्काम राष्ट्र सेवा, आपदा राहत, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण में संलग्न है।
संघ का राष्ट्रवाद आक्रामक नहीं, संस्कार आधारित है। वह व्यक्ति को अंदर से सशक्त बनाकर समाज को बदलने की प्रक्रिया में विश्वास करता है।
पूर्व आमंत्रण एवं समय पालन का संदेश
संघ है तो राष्ट्र है, और राष्ट्र है तो गौरव है। देवेंद्रनगर में सम्पन्न यह आयोजन उसी गौरव का सजीव प्रतीक बन गया।

Subscribe to my channel


