उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्वस्वास्थ्य
आईवाईए ने प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े फल उद्यान में कराया योगाभ्यास योग पार्क एवं योग समावेश
बस्ती। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ” एक विश्व , एक स्वास्थ्य ” “योग पार्क” का अभियान विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पोस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एवं आईवाईए पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव योगाचार्य आशीष टंडन के नेतृत्व में अनवरत चल रहा है । उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े और प्रमुख फल उद्यान केंद्र में बने पार्क में आईवाईए के उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह के द्वारा प्राण ऊर्जा का महत्व एवं एक्यूप्रेशर विधि द्वारा अपने मन मस्तिष्क और पूरे शरीर को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए , वहीं योग प्रशिक्षक राम मोहन पाल द्वारा प्राणायाम व्यायाम और आसन के माध्यम से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के लिए सभी को प्रेरित किया गया पार्क में मुख्य रूप से पुनीत ओझा , भूपेंद्र चौधरी , वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल राकेश चंद्र बिन्नू , सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।




Subscribe to my channel


