देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री गणेश शनि मंदिर में पंचामृत अभिषेक और भव्य शोभायात्रा का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाड़मेर। आज प्रातः 5:00 बजे श्री गणेश शनि मंदिर में पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर उन्हें वागा, शृंगार और माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन भी संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य झांकियों का आयोजन हुआ, जिसमें शनि महाराज, राधे-कृष्ण, शिव-पार्वती और अंबे मां की जीवंत झांकियां शामिल रहीं।

हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ पचपदरा विधायक श्री अरुण जी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भरत जी मोदी, पूर्व सभापति सुमित्रा जैन, प्रभा सिंघवी और श्री गोविंद सिंह जी कालूडी द्वारा हरिजंडी दिखाकर किया गया।

मन मोहन स्वीट होम के सामने दो जेसीबी पर खड़े कार्यकर्ताओं—सीताराम माली, तुलसीदास रामावत, तनसिंह राजपुरोहित, जीनू भाई जैन, कन्हैयालाल सलुंदिया, मंगलाराम घांची, गणपत माली—द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

यह शोभायात्रा बाजार, चोंच मंदिर और हनवंत सराय होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस आयोजन में पुजारी परिवार के श्री भैरूलाल जोशी, विक्रम जोशी, अनिल जोशी, सवाई जोशी समेत कई श्रद्धालु—हितेश पटेल, राणाराम घांची, जोगाराम घांची, कमलेश जाटोल, खीमाराम जाट, प्रतापजी घांची, हीरालाल प्रजापति—ने भाग लिया।

भक्तिभाव और उत्साह से भरा यह आयोजन स्थानीय जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button