LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में मातृशक्ति की हुंकार – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकलेगी ‘सिंदूर स्वाभिमान संघोष’ रैली

27 मई को वीर सैनिकों को मिलेगा सम्मान, मरुधरा महिला मंच कर रहा है आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 26 मई 2025 –

भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस का प्रतीक बन चुका ऑपरेशन सिंदूर, पूरे देश में गर्व और सम्मान का विषय बना हुआ है। इसी गौरवगाथा को नमन करने तथा वीर जवानों को धन्यवाद देने के उद्देश्य से मरुधरा महिला मंच, जिला बालोतरा द्वारा ‘सिंदूर स्वाभिमान संघोष’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें मातृशक्ति के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें बालोतरा सहित आसपास के क्षेत्रों की हजारों महिलाएं, युवा शक्ति और समाज के सज्जन नागरिक भाग लेंगे।

यह रैली 27 मई 2025 (मंगलवार) को शाम 5 बजे घंटाघर, बालोतरा से प्रारंभ होगी।

मरुधरा महिला मंच की संयोजिका नीतू बाहेती ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करेगा, बल्कि समाज में देशभक्ति, नारी शक्ति और एकता का संदेश भी देगा।

सह संयोजिका मधु खत्री और सह सह संगतिका शिखा जिंदल ने भी सभी से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

यह आयोजन मातृशक्ति की उस भावना का प्रतीक है, जो हर संकट और संघर्ष में देश के साथ खड़ी रहती है। वीर जवानों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के इस प्रयास में बालोतरा की जनता का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

नीतू बाहेती – 9460542432

शिखा जिंदल – 7425905320

मधु खत्री – 9413491164

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button