देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वस्वास्थ्य

विश्व हाइपर टैंशन दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए स्क्रीनिंग कैंप

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया कैंप का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 17 मई। विश्व हाइपर टैंशन दिवस के अवसर पर शनिवार को चिकित्सा विभाग द्वारा जिले भर के चिकित्सा संस्थानों में हाइपर टैंशन स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किए। साथ जन चेतना के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवन शैली और गलत खान पान से हाइपर टैंशन की बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसकी रोकथाम और बचाव की जानकारी देकर जागरूक बनाने के लिए प्रति वर्ष 17 मई को हाइपर टैंशन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आज सभी आयुष्मान आरोग्य केंद्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला, जिला अस्पताल में विशेष एनसीडी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए।

सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी ने शहरी अस्पताल में आयोजित स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण किया और प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी में आने वाले सभी 30 पल्स आयु वर्ग के लोगों की बीपी शुगर की जांच आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि शिविर में बीपी शुगर की जांच कर इसकी एंट्री एनसीडी पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड करनी है।

 इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी, डिप्टी सीएमएचओ, डीपीओ विजय सिंह सहित अधिकारीगण एवं स्टॉफ मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button