इंदौरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजन
मिस एशिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में मीनाक्षी सिंह करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्

इन्दौर से उमेश कुशवाहा
इंदौर।मिस साउथ एशिया यूनिवर्स बनी मीनाक्षी जिले के छोटे से गांव की बेटी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। वे अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मध्य प्रदेश के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गांव की बेटी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। वे अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी मूल रूप से सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले छोटे से ग्राम नयागांव की रहने वाली हैं। उनकी मां जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जनपद सदस्य हैं। साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। मीनाक्षी का कहना है कि वो पिछले डेढ़ साल से इसकी तैयारी कर रही हैं। हालांकि, डांसिंग और मॉडलिंग उनका बचपन से ही शौक रहा है।
टेलेंट के दम पर हासिल की जीत
मीनाक्षी सिंह का कहना है कि शुरुआत में उनके माता-पिता ने ये सब करने से रोका भी, लेकिन मैंने मन में ठान लिया था कि, मुझे तो ये करना है। इसके बाद उन्होंने मिस टीन ऐज प्रतियोगिता के लिए अप्लाई और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी दी। इसपर वो राजी हो गए। इसके बाद प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गई और वहां से जीतकर लौटी। मीनाक्षी ने ये भी कहा कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने टैलेंट के दम पर जीत भी हासिल की, लेकिन ये चुनौती नई और अलग है, इसके लिए वे काफी एक्साइटेड और प्रिपेयर्ड है।
संभवत-चार माह बाद होगी प्रतियोगिता !
आपको बता दें कि, यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले इसके सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में आयोजित होना है। प्रतियोगिता संभवत चार माह बाद होगी।
अबतक जीत चुकी ये अवार्ड
आपको बता दें कि मीनाक्षी सिंह को अब तक मिस टीन ऐज (क्वीन ऑफ द हट्स), मिस टीन इंडिया और मिस टीन एमपी जैसे कई बड़े अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।
12वीं में पढ़ रही मीनाक्षी
ग्रामीण परिवेश में जन्मी मीनाक्षी की प्राथमिक शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से चल रही है। इसके बाद वो हाई व हायर सेकंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकंडरी स्कूल भरहुतनगर सतना से कर रही हैं। इस वर्ष वे कला विषय से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश लिया है। मिस साउथ एशिया यूनिवर्स बनने के बाद पहली बार मीनाक्षी सिंह सोमवार को सतना पहुंची। इस दौरान उनके घर वालों ने उनके स्वागत को लेकर जोरदार तैयारी कर रखी थी।

Subscribe to my channel


