गुरुग्रामदिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

जैन आचार्य लोकेशजी दिल्ली व हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया भारत के सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित 

शक्ति व शांति का संतुलन राष्ट्रीय एकता एवं विकास के लिए ज़रूरी- आचार्य लोकेशजी  भारतीय सैनिक बल हमारे देश की आन बान शान हैं उनका अभिनंदन – मुख्यमंत्री सैनी  विश्व शांति केंद्र संतुलित जीवन जीने का मार्ग जनमानस तक ले जा रहा है – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 गुरुग्राम/ नई दिल्ली, 15 मई 2025: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य लोकेशजी, हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी व दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिती में विश्व शांति केंद्र के प्रांगण में आयोजित हुई ‘शक्ति व शांति के संतुलन से राष्ट्र निर्माण’ राष्ट्रीय संगोष्ठी |

 जैन आचार्यश्री लोकेशजी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए जहां शौर्य की आवश्यक है वहीं राष्ट्र निर्माण के लिए शांति सद्भाव भी जरूरी है | जैन धर्म में अहिंसा एक मुख्य सिद्धांत है, परंतु यह कायरता नहीं | अहिंसा स्वयं सहित सभी जीवित प्राणियों को नुकसान पहुंचाने से बचने पर जोर देती है | अपने देशवासियों की रक्षा करने के लिए जहां भारतीय सिद्धान्त वीरता का परिचय देते हैं वही मानवता के लिए शांति को भी अपनाते है | युद्ध व हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं, वार्ता के द्वारा हर समस्या का समाधान संभव है |

 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय सशस्त्र बल को नमन करते हुये कहा कि तीनों सेनाओं के सैनिक हमारे देश की आन बान शान है | हमे अपने संतों पर गर्व है जो भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार देश दुनिया में कर वसुधैव कुटुंबकम का भाव जागृत कर रहे है | आज समस्त विश्व शक्ति व शांति के इस समन्वय हो स्थापित करने के लिए भारत की ओर आशा और विश्वास से देख रहा है|

 दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह के साथ भारत माता की जय के नारे लगते हुये कहा कि आचार्यश्री लोकेशजी विश्व शांति केंद्र के माध्यम से समाज मे संतुलन स्थापित करने के लिए अद्भुत प्रयास कर रहे है | व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की नीतियों में संतुलन होना आवश्यक है, तभी सर्वांगीण विकास संभव है |

 विश्व शांति केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में, आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष, RSS प्रांत संघचालक श्री पवन जिंदल ने अपने विचार व्यक्त किए स्वागत भाषण ग्लोबल चेयरमैन डॉ आलोक ड्रोलिया एवं धन्यवाद ज्ञापन रिटायर्ड IAS श्री रमेश तिवारी ने दिया, सुमित अग्रवाल, संजय जैन, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों और समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया |

सधन्यवाद

केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर,

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती

मो : +91-9205031332

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button