पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
शराब दुकान हटाने के लिए महिलाएं बैठी बीच रोड विधायक के अश्वासन के बाद हटी महिलाएं

लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
भारत में महिलाओं को पुरुष के बराबरी का दर्जा दिया जा रहा है शायद इसीलिए जो काम उन्हें नहीं करना चाहिए उसके लिए मजबूर होकर करना पड़ रहा है ऐसी ही एक घटना सलेहा की है जहां बीच बाजार से शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं बीच रोड पर बैठ गईं।दो दिन से शराब दुकान बंद है और महिलाओं का कहना है कि यह दुकान बीच बस्ती में नहीं होनी चाहिए इसे नगर से बाहर खोला जाए ताकि बहू बेटियों को परेशानी ना हो आज गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा सलेहा पहुंचे और उन्होंने महिलाओं से मौके पर पहुंचकर बातचीत की जिसमें महिलाओं का कहना है कि बीच बस्ती में शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए हम लोगों को परेशानी होती है इसे शहर से बाहर खोला जाए ताकि बहू बेटियां सुरक्षित रह सके और किसी को परेशानी ना हो विधायक डॉ राजेश वर्मा ने मौके पर कलेक्टर पन्ना से बात की और महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप लोग चिंता न करे शराब की दुकान बस्ती से बाहर खोली जाएगी।

Subscribe to my channel


