अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का कसा शिकंजा हुई बड़ी कार्यवाही

54 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार; 30,000 रुपये की कीमत की जब्ती

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस. ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसीक्रम में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बघुवाहा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूचना मिली थी कि बघुवाहा में एक व्यक्ति मंदिर के पास सड़क किनारे शराब बेचने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब रखे हुए है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खलील खान पिता अनवर खान (38 वर्ष), निवासी ग्राम बघुवाहा, थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बघेल, सउनि रामसनेही सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक सिंह, आरक्षक सागर, दिल्ली सिंह, अभिषेक सिंह, लखन अहिरवार, अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button