देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

बहिन की विदाई के दिन ही भाई की मौत खुशियां बदली मातम में भैंस बनी मौत का कारण

देवेन्द्रनगर सतना रोड नुनाही मोड के पास जा रहे जीजा साले की बाइक भैंस से टकरा जाने से साले की मौत जीजा घायल

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

देवेन्द्रनगर/गुरुवार की सुबह 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई है कि देर रात्रि जीजा साले बाइक से देवेंद्रनगर से नागौद जा रहे थे तभी सतना रोड एनएच 39 नुनाही मोड के पास भैंस से बाइक टकरा जाने के कारण पंकज कुशवाहा पिता बिहारी लाल कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी देवेन्द्रनगर बस्ती की मौत हो गई और जीजा रुपेश कुशवाहा पिता राजेश कुशवाहा निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर लाया गया वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार साले पंकज कुशवाहा की दो दिन पहले शादी हुई थी और दिनांक 29 अप्रैल को उसकी बहन की शादी के बाद 30 अप्रैल को विदाई हुई थी और 30 अप्रैल की ही रात्रि में भैंस से टकरा जाने से भाई की मौत हो गई जिससे कि पूरे नगर एवं परिवारों में मातम का माहौल छाया हुआ है

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button