अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत ग्राम रानीगंज पुरवा मे झाड़ फूक के शक पर दिनदहाड़े 65 वर्षीय की धारदार हथियार से की हत्या

लोकेशन= देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल
देवेंद्र नगर – देवेंद्रनगर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर थाना से लगभग 12 किलोमीटर की दूर ग्राम रानीगंज पुरवा में बुधवार को सुबह 9:30 के लगभग आरोपी सुखी लाल वर्मा पिता छून्नू वर्मा निवासी रानीगंज ने झाड़ फूंक के शक के दायरे में आकर धारदार हथियार से मिहिलाल वर्मा पिता परम लाल वर्मा उम्र 65 वर्ष निवासी रानीगंज पुरवा की गर्दन में धारदार हथियार से मार कर मौत के घाट उतार दिया पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर देवेंद्र नगर पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।और बताया गया है कि आरोपी मौके से फरार है वहीं पुलिस विवेचना कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है

Subscribe to my channel


