देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राजस्थान पुलिस चला रही है “ऑपरेशन लाडली” बाल विवाह के खिलाफ व्यापक अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान पुलिस ने 26 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक “ऑपरेशन लाडली” अभियान की शुरुआत की है। इस पांच दिवसीय विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में बाल विवाह को रोकने, इस कुप्रथा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा समाज के सभी वर्गों को जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए कई गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं।

अभियान का उद्देश्य है कि आगामी अक्षय तृतीया (अखातीज) के अवसर पर बाल विवाह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए, क्योंकि पारंपरिक रूप से इस दिन बड़े पैमाने पर शादियाँ होती हैं, जिनमें कई बार नाबालिगों के विवाह भी शामिल होते हैं।

राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आएं और यदि कहीं भी इस तरह की घटना की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को जानकारी दें। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाल विवाह करवाने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“आइए, हम सब मिलकर बाल विवाह को ना कहें और बेटियों को सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दें,” इस संदेश के साथ राजस्थान पुलिस समाज से सहयोग की अपील कर रही है।

#ऑपरेशन_लाडली #बालविवाह_रोको #अखातीज2025 #बालोतरा_पुलिस

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button