देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
तहसीलदार रेपुरा को ओ.बी.सी महासभा के द्वारा राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

लोकेशन =रैपुरा/मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*तहसीलदार रेपुरा को ओ.बी.सी महासभा के द्वारा राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन*
पन्ना जिला के रैपुरा क्षेत्र में ओ बी सी/ एस टी एस सी की आबादी 90% होने के बावजूद भी शासन एवं सामंती लोगों की दमनकारी नीतियों के द्वारा शोषण अत्याचार होता आ रहा है जो आवाज उठाने पर उनकी आवाज को कुचल दिया जाता है जिसका ओबीसी महासभा विरोध करती है सरकार यह जानते हुए कि शराब के नशा करने से हर वर्ष कितने हादसा होते हैं फिर भी शासन जगह-जगह शराब के ठेके खुला रही है और शासन के जिम्मेदार यह बताते हैं कि शासन की सभी योजना इसी से संचालित हो रही है बिगत दिनो बघबारकला में भी शराब की दुकान खोली गई जिसका ग्राम वासियों ने कड़ा विरोध किया इसके बाद भी दुकान खोली गयी जनता में आक्रोश का माहौल व्याप्त है ओबीसी महासभा चाहती है जबकि इसका जीता जगता उदाहरण गुजरात, बिहार जहां पूर्ण रूप से शराब बंदी है तो क्या देश कि योजना बंद हो गई, ओ वी सी महासभा का सरकार से सिर्फ इतना कहना है कि अपनी नीतियां सुधार ले जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार से शराब की दुकाने ना खोलें इसी कड़ी में विगत दिनों नीरज लोधी बड़ागांव निवासी गाडरी के राजस्व के जमीन के मेटर को लेकर रैपुरा थाने गऐ थे थाना प्रांगण में मौजूद राजेश मरावी आरक्षक के द्वारा कहा सुनी हुई और यह भी बताया गया की मारपीट भी हुई।नीरज लोधी के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर एफ, आई,आर हुई एबं जेल भेजा गया था इसी का विरोध करने के लिए सैकडो की तादात में आज महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण अवंती चौक से एक विशाल जुलूस निकाला जिसमें यह कहा की एफ,आई,आर करने वाले अधिकारी को पद से बर्खास्त किया जाऐ और यह भी कहा की सात दिन के अंदर यदि नीरज के ऊपर जो फर्जी तरीके से एफ आई आर की गई है वह वापस नहीं ली तो हम बड़े स्तर पर एक विशालआंदोलन करेंगे जिसकी शासन प्रशासन की जवाबदारी होगी।
विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्वक करने के लिए पन्ना जिला के सभी थानों सेआये अधिकारी गण एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


