देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
*विश्व पृथ्वी दिवस* पर महावीर इंटरनेशनल के जन जागृति अभियान के बैनर का विमोचन विधायक अरुण चौधरी द्वारा किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*विश्व पृथ्वी दिवस* पर महावीर इंटरनेशनल के जन जागृति अभियान के बैनर का विमोचन विधायक अरुण चौधरी द्वारा किया गया । विधायक अरुण चौधरी ने पृथ्वी के संरक्षण के लिए सभी को कार्य करने का आह्वान किया तथा महावीर इंटरनेशनल द्वारा जन जागृति अभियान के कार्य को सराहनीय
बताया। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने पर्यावरण के क्षेत्र में विश्व पृथ्वी दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष जन जागृति अभियान चलाए जाने की जानकारी देते हुए सिंगल प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने, *कपड़े की थैली मेरी सहेली* का उपयोग करने की जानकारी दी । केंद्र चेयरमैन धर्मेंश चोपड़ा ने 5 _6 जुलाई को महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के गोल्डन जुबली समारोह के लिए विधायक चौधरी को आमंत्रण दिया, विधायक चौधरी ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए समारोह में भाग लेने का विश्वास व्यक्त किया । इस अवसर पर रीजन सचिव महेंद्र चोपड़ा, जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा, पर्यावरण उप निदेशक जवाहरलाल हुंडिया ,उपनिदेशक रमेश त्रिवेदी, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति,पवन गर्ग, गौतम दांती सहित सदस्यों एवं पार्षद कांतिलाल हुंडिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


