अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

मॉडल स्कूल हींगवाहेड़ा के पांच विद्यार्थियों का हुआ जेईई-मेन्स में चयन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा, स्वामी विवेकानंद राजकीय

मॉडल स्कूल हींगवाहेड़ा के पांच विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2025 में चयन हुआ है।

      प्रधानाचार्य रतन लाल सुथार ने बताया कि जेईई मेंस 2025 में स्कूल के पांच विद्यार्थियों याशिका सैनी 97.20 , मनीष यादव 96.85, कीर्ति यादव 93.85, नैतिक वार्ष्णेय 93.30 तथा अंतिमा कुमारी ने 88.20 परसेंटाइल प्राप्त करके विद्यालय व तिजारा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने सफलता के इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा स्टाफ साथियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

     प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि नए सत्र 2025-26 के लिए इस समय विद्यालय में 11वीं कक्षा की सीमित रिक्त सीटों पर निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया चल रही है अतः अभिभावक व विद्यार्थी विद्यालय समय में आकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर जमा कराएं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button