LIVE TVदेशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री हरिराम बाबा की 82वीं पुण्यतिथि वैशाख बदी सप्तमी रविवार को बिग्गा बास स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

श्री हरिराम बाबा की 82वीं पुण्यतिथि वैशाख बदी सप्तमी रविवार को बिग्गा बास स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ पुजारी श्री किशोर गिरी गुसाईं ने बताया कि बाबा की 82 वीं बरसी पर मन्दिर परिसर को रंग-बिरंगी गुब्बारों व फूलों से सजाया गया तथा अलसुबह से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे। बाबा के भक्तों ने दर्शन कर मन्नतें मांगी व सांप बिच्छु व अन्य जीव जंतुओं से सुरक्षा की कामाना की। पुजारी गुसाईं ने बताया कि बाबा की 82 वीं बरसी के उपलक्ष्य में रविवार शाम 8 बजे भव्य संगीतमय सुन्दर कांड पाठ व भव्य अखंड ज्योत का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार पँडित भवानी शंकर शास्त्री एन्ड पार्टी ने संगीतमय सुंदरकांड सहित बाबा के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालु बाबा के भजनों पर खूब झूमे इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी सँख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा की अखंड म्हाज्योत का दर्शन कर मन्नते मांगी। ततपश्चात बाबा के प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button