भवानीगंज।बीते 2 अप्रैल 2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर मस्जिदिया में चोरी की घटना घटित हुई थी जिसपर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 29/2025 धारा 331(4) 305A,317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना उप निरीक्षक केशव प्रसाद यादव द्वारा की जा रही थी,उक्त मुकदमे का अनावरण करते हुए अभियुक्त रफीउल्लाह उर्फ कट्टा पुत्र तुफैल निवासी जुडवनियां थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर को दिनांक 17 अप्रैल 2025 को ग्राम सोनबरसा परसा जमाल जाने वाली सड़क की पुलिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो अदद पायल सफेद धातु,दो अदद कील पील धातु व 1650 रुपये बरामद कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रफीउल्लाह उर्फ कट्टा पुत्र तुफैल निवासी जुडवनियां थाना भवानीगंज को माननीय न्यायलय भेजा गया।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक केशव प्रसाद यादव,हेड कांस्टेबल महेन्द्र चौहान,कांस्टेबल रामवीर यादव,कांस्टेबल रोशन राय आदि शामिल रहे