देवेंद्रनगरदेशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
चक्रवर्ती अशोक सम्राट की शोभायात्रा निकाल मंचीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महात्मा फुले एवं सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व से सीख लेनी की जरुरत* - *सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा विधायक सतना

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो=9111197808
पन्ना- देवेंद्रनगर मे कुशवाहा युवा समाज एवं समता परिषद देवेंद्रनगर के द्वारा अशोक सम्राट एवं महात्मा फुले जी की जयंती के अवसर पर अशोक सम्राट की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे अशोक सम्राट की प्रतिमा को नगर के कृषि उपज मंडी से रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए समदड़िया मैदान पहुंची इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए। रैली पश्चात समदड़िया मैदान पर सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम संम्पन्न हुआ जिसमे सिद्धार्थ कुशवाहा सहित सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अशोक सम्राट एवं ज्योतिबा राव फुले की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा, सतना जिला पंचायत सदस्य श्री मती संध्या कुशवाहा, देवेंद्रनगर नगर परिषद अध्यक्ष श्री मती शिवांगी ललित गुप्ता, पूर्व विधायक महेंद्र बागरी,जीवनलाल सिद्धार्थ,जनपद पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष श्री संतोष यादब, सहित कुशवाहा समता परिषद से डॉ देवेंद्र कुशवाहा, मूलचंद्र कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा अशोक कुशवाहा,के साथ कुशवाहा समाज का नेतृत्व करने वाले
सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ हमारे बीच सम्मानित भंते गण भी अपनी सिरकत दी।साथ ही देवेंद्रनगर के पत्रकार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अजीत कुशवाहा एवं मनोज कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर परिषद उपाध्यक्ष जयकुमार कुशवाहा जी ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

Subscribe to my channel


