देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

विश्व का सबसे बड़ा बैंक नोट पहुंचा बीकानेर

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

फरवरी 2025 में अफ्रीकी देश बुरुंडी ने 10,000 फ्रैंक मूल्यवर्ग का एक स्मारक बैंकनोट जारी किया जो आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे बड़ा बैंकनोट है ।

इससे पहले वर्ष 2017 में मलेशिया में जारी 600 रिंगिट का बैंकनोट विश्व का सबसे बड़ा बैंकनोट था ।

सिक्को और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत को यह नोट बुरुंडी बैंक ने भेजा है ।

सुधीर के अनुसार यह स्मारक नोट, वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन (CITES) की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति में जारी किया गया है। इस नोट के आकार के अनुरूप, इसके अग्र भाग पर अफ्रीका के सबसे बड़े जानवरों की तस्वीरें हैं, जिन्हें CITES द्वारा संरक्षित किया जाता है जिनमें शेर,जिराफ,भैंस,तेंदुआ तथा अफ्रीकी हाथी के अलावा गैंडे पर बैठे एक दुर्लभ अफ्रीकी पक्षी को भी दिखाया गया है । वहीं इस नोट के दूसरी तरफ फ़्रेंच भाषा में नोट का विवरण लिखा है इस भाग की डिजाइन में बुरुंडी का राष्ट्रीय चिन्ह,पारंपरिक नृत्य और ढोल वादकों की झलक,राष्ट्रपति का आवास , राष्ट्रीय ध्वज और केंद्रीय बैंक का लोगों व मानचित्र भी शामिल है । सुधीर ने बताया कि सुरक्षा फीचर के लिए दो सुरक्षा थ्रेड्स है और ग्लोब का वाटरमार्क है इस नोट पर दो सुनहरे तारे भी है दो नोट को अलग अलग कौन से देखने पर अपना रंग बदलते है ।

ऐसे सिर्फ 1000 नोट ही बने है यही कारण है कि दुनियाभर में इस नोट की संग्रहकर्ताओं में भारी मांग है ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button