देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेन्द्रनगर में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों का हुआ आयोजन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
पन्ना जिले में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा आयोजन की गतिविधियों के क्रम में नगर परिषद देवेन्द्रनगर के चिल्ड्रन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईओं का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदल सिंह ठाकुर द्वारा मोटे अनाज की उपयोगिता तथा पोषण वाटिका के महत्व सहित पूरक पोषण आहार तथा स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं स्वच्छता के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। संपर्क एप, पोषण ट्रेकर एप की ऑनलाइन प्रविष्टियों का हितग्राहियों द्वारा स्वयं अवलोकन करने की जानकारी दी गई। साथ ही वजन निगरानी,पोषण आहार वितरण, खाना-नाश्ता जैसे उपलब्ध होने वाली समस्त सुविधाओं और गतिविधियों को भी विभागीय पोर्टल के जरिए अवलोकन करने के बारे में जागरूक किया गया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शोभल राजे द्वारा पांच आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 50 कुर्सियां प्रदान की गईं। जनसामान्य को भी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने, पाठ्य सामग्री,बच्चों के विकास के लिए उपकरण,इत्यादि सामग्री दान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अशोक कुमार विश्वकर्मा सहित पर्यवेक्षक सादिया रूखसार, उमा कुशवाहा, करूणा अवस्थी, नीलेश कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


