देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेन्द्रनगर में महावीर जन्मकल्याणक पर्व हर्षोल्लास से हुआ सम्पन्न

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*देवेन्द्रनगर* – सत्य, अहिंसा और करुणा के अग्रदूत, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के 2624वें जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर देवेन्द्रनगर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत उदाहरण बना।

प्रातः 6 बजे पंडित संकेत जैन के निर्देशन में जिनाभिषेक, शांतिधारा और पूजन का विधि-विधान से आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे आर्यिका श्री ऋजुमती माताजी ससंघ 11 आर्यिकाओं के पावन सान्निध्य में रजत रथ में बिराजमान श्री महावीर भगवान की प्रतिमा जो जैन धर्मालंबियों द्वारा स्वयं खींचकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जिनके दर्शन के लिए जैन समाज अपने अपने दरवाजे पर रंगोली बना रखी थी और सभी ने आरती कर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

मुख्य आकर्षण का केंद्र श्रद्धालुजन सफेद व केसरिया वस्त्र धारण कर उल्लास से झूमते नजर आए। भक्ति गानों पर थिरकते भक्तों का दृश्य देखते ही बन रहा था।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button