अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया श्रीमद् भागवत गीता का वितरण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर विजयपाल यादव के द्वारा श्रीमद्भागवत गीता पर चर्चा की तथा उन्होंने बेटियों को दो परिवारों को संस्कारित करने वाली बताते हुए मोबाइल सहित किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प कराया। डॉ रामोतार कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विजयपाल ने अध्यापकों तथा बालिकाओं को 100 श्रीमद्भागवत गीता निशुल्क वितरित की, जिसके तहत प्रतिदिन एक श्लोक प्रार्थना में बोला जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीलम यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, भामाशाह हरिओम गुप्ता सहित समस्त स्टाफ व एस डी एम सी सदस्य उपस्थित थे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button