अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भाजपा युवा मोर्चा ने हिंदू नव वर्ष पर लड्डू वितरण कर तिलक लगाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा में विकास पथ चौक पर हिंदू नव वर्ष 2082 के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अलवर उत्तर के द्वारा लोगों को तिलक लगाकर व लड्डू वितरण कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील सिराधना ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विकास पथ पर एकत्रित होकर भारत माता की जय के नारों के साथ आने जाने वाले लोगों को तिलक लगाकर लड्डू वितरण किए। इस दौरान सभी से आग्रह भी किया गया कि घरों पर भगवा तिरंगा फहराये व दीपक जलाकर खीर का प्रसाद बनाएं एवं आसपास सभी लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, कंवर सिंह चौधरी, देशराज सैनी, चिराग सैनी, कैलाश सोनी ,जयंत मनीष ,रमेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button