अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर पुलिस की सक्रियता से अवैध गांजा तस्करी करने वालों 2 तस्कर मय कार सहित गिरफ्तार

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*देवेंद्रनगर पुलिस की सक्रियता से अवैध गांजा तस्करी करने वालों 2 तस्कर मय कार सहित गिरफ्तार*

*देवेन्द्रनगर एवं सलेहा थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई कार्य़वाही*

*आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 705 ग्राम गांजा कीमती करीब 03 लाख रुपये एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार कीमती करीब 05 लाख रुपये की जप्त।*

थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरीक्षक हरवचन कुड़ापे को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट कार मे कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मैहर तरफ से देवेन्द्रनगर तरफ आ रहे है। थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरीक्षक हरवचन कुड़ापे के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सलेहा उनि अनिल सिंह राजपूत को शामिल करते हुये देवेन्द्रनगर एवं थाना सलेहा की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा बिना देरी किए तत्काल पन्ना-सतना रोड नुनाही पेट्रोल पम्प के पहले वाहन चेकिंग लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को चैक किया गया एवं स्विफ्ट कार के आने का इंतजार किया गया कुछ समय बाद एक स्लेटी कलर की स्विफ्ट कार नागौद तरफ से आती दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकवाया गया कार को रुकवाते ही कार मे सवार व्यक्ति कार से उतरकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके नाम पता पूछे गये जिन्होने अपना नाम इस्लाम मोहम्मद पिता इख्तयार मोहम्मद एवं शाहिद पिता मोहम्मद शहीद बताया गया। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर गाड़ी के डिग्गी में दो सफारी कम्पनी के सूटकेश मिले, एक सूटकेश में पीले रंग के टेप से बने हुए सात पैकेट एवं दूसरे सूटकेस में पीले रंग के टेप से बने हुए 8 पैकेट भरे मिले, उक्त पैकटो को खुलवाकर देखने पर उनमे अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से 14 किलो 705 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार MP53CA3599 को जप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गाँजा के संबध मे पूछतांछ किए जाने पर आरोपियों के द्वारा बताया गया कि उक्त गाँजा उङीसा से सस्ते दामो मे बिक्रय हेतु लाया गया है।आरोपियों के विरूध्द थाना देवेन्द्रनगर मे अपराध क्रमांक 138/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी* –

1. इस्लाम मोहम्मद पिता इख्तयार मोहम्मद उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र.4 तलैया मोहल्ला देवेन्द्रनगर जिला पन्ना म.प्र.।

2. शाहिद पिता मोहम्मद शहीद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कनकी चौकी बिलहटी थाना कुठला जिला कटनी म.प्र.।

*सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरीक्षक हरवचन कुड़ापे,थाना प्रभारी सलेहा उनि.अनिल सिंह राजपूत,उनि. जे.पी.अहिरवार,सउनि देवेन्द्र नायक भैयामन सिंह प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह रावेन्द्र पाण्डेय,आदित्य कुशवाहा आर भरत पाण्डेय,अवनीश गौतम,अमित बागरी,अजय,देवराज पटेल,अमर सिंह,जयदेव गौतम,राहुल पटेल सायबर सेल से प्र.आर.राहुल सिंह आशीष अवस्थी,धर्मेन्द्र सिंह, आर. राहुल पाण्डेय,नितिन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button