नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

थम चुका है विकास का पहिया पंचायते कर रही है मन माफिक रवैया

थम चुका है पंचायतो का विकास। बढ़ रहा है सरपंचों का विकास। विकास के नाम पर मन माफिक तरीके से पंचायतो में मस्टर पर मस्टर लगाकर पंचायती खजाने को कर रहे हैं सरपंच सचिव और रोजगार सहायक मिलकर खोखला।तहसील के लाडले विधायक तहसील को विकास पर विकास की सौगात दे रहे। वहीं इसके विपरीत ग्राम पंचायते विकास के नाम पर भ्रष्टाचार करने में अव्वल होती जा रही। जिम्मेदार सही से पड़ताल करें तो दूध का दूध और पानी का पानी सामने होगा। जी हां रामपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाली गांधी सागर वॉटर बैक एरिया से सटी हुई संपूर्ण पंचायतो में से लगभग कुछ पंचायतो में विकास थम चुका है। पंचायतो में सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि की तानाशाही रवैया नहीं हो रहा है। कोई विकास।जहां देखो वहां सिर्फ लीपा पोती और भ्रष्टाचार। पंचायतो में विकास के नाम पर निर्माण कार्य आंगनबाड़ी केंद्र स्टाफ डेम और तालाबों में घोटाला। 343000 से बनने वाली सार्वजनिक शौचालय जो पिछले 3 साल से आज तक सार्वजनिक नहीं हुई वजह भ्रष्टाचार। केंद्र की ओर से निकाली हुई योजना अमृतसर तालाब को पलीता लगाती हुई ग्राम पंचायते। क्या यही है विकास। जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद से जागकर अगर सही से पड़ताल की जाए तो सबसे बड़ा घोटाला पंचायत में हो रहा। सीसी निर्माण व अमृत सरोवर तालाबो दिखाई देगा भ्रष्टाचार। अमृत सरोवर तालाब सिर्फ नाम मात्र के बनाए गए हैं। नाम मात्र के छोटे-मोटे तालाब और मिट्टी पाल बनाकर अमृत सरोवर का नाम दिया गया सिर्फ लीपा पोती की गई है। ना कोई तालाबों के किनारो पर पौधे लगाए गए हैं। इन बड़े-बड़े तालाबों के नाम से मोटी रकम निकालकर सरपंच सचिवों ने अपनी जेबें गर्म की हे। आखिर जिम्मेदार अधिकारी जनपद में बेटे आल्हा अधिकारी क्यों नहीं दे रहे हैं इस और अपना ध्यान। आखिर आज तक क्यों नहीं हुई अमृत सरोवर तालाबों की छानबीन क्या पंचायते खुले आम इसी तरह भ्रष्टाचार करती रहेगी और आल्हा अधिकारी मुकदर्शक होकर देखते रहेंगे कब होगा पंचायत में अमृत सरोवर तालाबों व अन्य विकाश कार्यों की छानबीन। क्या खबर के बाद कोई आल्हा अधिकारी पंचायत का करेगें रुख या फिर ऐसे ही होता रहेगा जनता के पैसों का बंदर बाट।भ्रष्टाचार की पट्टी बांधे ऐसे ही मुख दर्शक होकर देखते रहेंगे जिम्मेदार अधिकारी।।। तहसील के विधायक अनिरुद्ध माधव मारु तहसील को विकास की ओर बढ़ा रहे तो पंचायतो में सरपंच सचिव विकास की बजाय भ्रष्टाचार को दिए रहे हैं बढ़ावा।।

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर

 

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button