LIVE TVदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में कक्षा 9वीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

कक्षा 11वीं में 95.91% और कक्षा 9वीं में 71.50% सफलता दर

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

देवेंद्रनगर,15 मार्च 25:लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल,मध्य प्रदेश की गाइडलाइन के अनुसार,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में कक्षा 9वीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिनांक 15 मार्च 2025, शनिवार को घोषित करने के साथ साथ सूचना पटल पर रिजल्ट चस्पा किया गया। यह परिणाम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार रैकवार एवं परीक्षा प्रभारी मुकेश खरे द्वारा छात्राओं, एवं अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति में घोषित किया गया। साथ ही,सफलता प्राप्त करने वालीछात्राओं को बधाई दी गई और असफल छात्राओं को अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।बहुत अच्छा रिजल्ट आने पर प्रभारी प्राचार्य द्वारा सभी स्टाफ को सराहा गया जिनके प्रयास से अच्छा रिजल्ट प्राप्त हुआ।

कक्षा 11वीं में कुल 294 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 282 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की, जबकि 1 छात्रा असफल रही और 11 छात्राएं पूरक रहीं। कॉमर्स संकाय से कु.अंशिका द्विवेदी ने 423 अंक (84.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान, गणित संकाय एवं कॉमर्स संकाय से क्रमशःकु.दीपिका सोनी और कु.नीलू कुशवाहा ने 417अंक (83.4%) अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कला संकाय से कु. संगम दहायत ने 412 अंक (82.4%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 11वीं का कुल सफलता प्रतिशत 95.91% रहा।

कक्षा 9वीं में 186 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 133 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की, जबकि 34 छात्राएं असफल रही और 19 छात्राएं पूरक रहीं। कु. प्राची तिवारी ने 476 अंक (95.2%) प्राप्त कर प्रथम स्थान, कु. जान्सी सिंह गहरवार ने 450 अंक (90%) अर्जित कर द्वितीय स्थान, और कु. अनामिका कुशवाहा ने 444 अंक (88.8%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं का सफलता प्रतिशत 71.50% रहा।

विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभाशीष दिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button