
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा 11 मार्च 2025।
शिक्षा दिव्यांग बच्चों को उनके हक और अधिकार की और ले जाती है एवं शिक्षा से दिव्यागों में आत्मनिर्भता बढती है। शिक्षा प्राप्त करने के सपने दिव्यांग बच्चों के भी होते है जिन्हे पुरा करने हेतु हम सभी को एक सार्थक पहल कर उनकी शिक्षा की व्यवस्था को बैहतर कर उन्हे समाज की मुख्य धारा में जोड़ना होगा। उक्त सम्बोधन खरतरगच्छ युवा परिषद एवं फाॅर सीजन रिसोर्ट के सोजन्य से स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा) द्वारा आयोजित वार्षिेक उत्सव कार्यक्रम समापन के दोरान मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ दीप अपर जिला एवं सत्र न्यायाधिश , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा ने किया । सिद्धार्थ दीप ने सभी से आवहान किया कि वे दिव्यांग बच्चों की शिक्षा प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान कर उन्हे आत्मसम्मान जीवन जीने के की और अग्रसर करें।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित इस विद्यालय में विभिन्न दिव्यांगता से प्रभावित 35 बालक/बालिका अध्ययन कर कर रहे है जिन्हे सभी सुविधाएं स्थानीय भामाशाहो के सहयोग से प्रदान की जा रही है। सत्यनारायण ने बताया कि आगामी वर्ष में 50 दिव्याग बच्चे लाभाविंत होगे।
कार्यक्रम में आये विशिष्ठ अतिथि शान्तिलाल डागा अध्यक्ष ओसवाल समाज ने सम्बोधन करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर खुशी है कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा हेतु स्थानीय भामाशाह आगे आये है यह एक सार्थक पहल है जिसके लिये सभी सादूवाद के पात्र है। डागा ने कहा कि इन बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हो तो श्री महावीर अस्पताल के दरवाजे हमेशा खुले है जहां निःशुल्क इलाज की सुविधा इन बच्चों को प्रदान की जायेगी।
विशिष्ठ अतिथि राधेश्याम राठी अध्यक्ष माहेश्वरी समाज बालोतरा ने संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहने करते हुए कहा कि सामुहिक प्रयास इन बच्चों की जरूरते पुरी करने हेतु आवश्यक है एवं इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी भामाशाह सादुवाद के पात्र है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महावीर इन्टरनेशनल के अतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्नेह मनोविकास विद्यालय के संरक्षक ओम प्रकाश बांठिया ने आये हुए मेहमानों से आव्हान किया वे इन बच्चों विकास हेतु आगे आये ताकि बालोतरा में दिव्यांग बच्चों की एक बेहतर स्कूल का सपना पुरा हो सके।
कार्यक्रम में …….अध्यक्ष …….चोकसी , रोटरी क्लब के लीलेश बालड, पुर्व पार्षद चन्द्रा बालड, महावीर इन्टरनेशनल वीरा केन्द्र की प्रमिला सालेचा , खरतरगच्छ युवा परिषद के अभिशेक गोलेछा ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये एवं संस्था द्वारा संचालित विद्यालये की सराहना की।
कार्यक्रम में आये मेहमानो , अभिभावकों एवं बच्चों का संस्था सचिव सत्यनारायण ने आभार ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


