देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नगर परिषद अमानगंज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उपस्थित रहे विधायक डॉ राजेश वर्मा

लोकेशन=अमानगंज। मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

पन्ना: 08 मार्च, 2025

शनिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर वृहद रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगरीय निकायों सहित ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अमानगंज नगर परिषद प्रांगण में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश वर्मा द्वारा की गई। सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात

विधायक डॉ. वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार, समाज एवं देश के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। सीमित संसाधन के बावजूद महिला शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है। महिला दिवस पर महिलाओं एवं बेटियों के सम्मान पर गर्व है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थितजनों से भी जरूरतमंद महिलाओं एवं बेटियों की हरसंभव मदद का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि तहसील स्तर एवं नगर परिषद में शिकायत एवं सुझाव पेटी भी लगवाई गई है। किसी भी समस्या के निराकरण के लिए शिकायत एवं सुझाव पेटी में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकते हैं। इसके माध्यम से प्राप्त समस्या का तत्परतापूर्वक समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली नगर सहित क्षेत्र की महिला नारी शक्ति का सम्मान सम्मान भी किया गया। विधायक डॉ. वर्मा ने सफाई कर्मचारी महिलाओं का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक ने भी महिलाओं के जीवन एवं संघर्ष तथा जिम्मेवारी के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जयप्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी सहित एसडीएम रामनिवास चौधरी, नायब तहसीलदार हेमंत अवधिया, परियोजना अधिकारी कीर्ति प्रभा चंदेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकित सोनी तथा समस्त पार्षदगण भी उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button