देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित

लोकेशन=अमानगंज। मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,पन्ना की ओर से अमानगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बहनजी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मातृत्व गुणों को जागृत करना है, क्योंकि *नारी शक्ति समाज के संतुलन और सशक्तिकरण की प्रतीक है।* उन्होंने कहा कि जितनी सशक्त महिलाएं होंगी, उतना ही परिवार और समाज भी सशक्त होगा। इस दिशा में आध्यात्मिक शक्ति एक सहज और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आध्यात्मिकता कोई बाहरी तत्व नहीं, बल्कि हम स्वयं ही एक आध्यात्मिक शक्ति हैं। स्वयं को जानना ही आध्यात्मिकता है, और आत्मा की शुद्धता ही आध्यात्मिक मूल्यों का संचार करती है।

 *”मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान”* विषय पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में भौतिक विकास तेजी से हो रहा है,लेकिन नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता की कमी के कारण संपूर्ण सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है। इसलिए, हमें अपनी आंतरिक शक्तियों एवं दिव्य गुणों को जागृत करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर माननीय *श्री राजेश वर्मा (गुनौर विधायक), श्रीमती सारिका बहन (नगर अध्यक्ष)* , श्री सौरव दुबे (नगर उपाध्यक्ष), संध्या बडेरिया (पार्षद), नीता गुप्ता सहित महिला मंडल की सभी महिला सदस्य ; नीरज बडेरिया (पत्रकार) और वीरू चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button