ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चीताखेड़ा में मनाया श्रीअटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष किया बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान

 

 

 संवाददाता दशरथ माली –

 

       चीताखेड़ा-8 मार्च । पण्डित जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके जन्म के 100 वर्ष पूरे होने पर उनकी जयंती को अटल बिहारी शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है।

       उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ने दक्षिण मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चीताखेड़ा जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता, कवि और पत्रकार थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, जिससे भारत एक परमाणु शक्ति बन गया। देश की सड़कों के विकास के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना शुरू की, जिससे देश की सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ। वाजपेयी जी ने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए और देश के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए काम किया। इस अवसर पर भाजपा के नींव के पत्थर के रूप में बुजुर्ग एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फूल-मालाएं तो भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ने केशुराम माली, चौथमल माली, नानालाल माली, नारायण लाल गेहलोत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, किशोर दास बैरागी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, लक्ष्मण सिंह भाटी, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, सरपंच श्रीमती मंजू जैन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राहुल गोस्वामी ने किया।

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button