उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

लखनऊ: पुलिस मुख्यालय में DGP प्रशांत कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम को किया अलंकृत

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी आरके गौतम को प्रोन्नति प्राप्त करने पर नई रैंक का बैज लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (स्थापना) राहुल मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) साधना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (शिकायत प्रकोष्ठ) प्रज्ञा मिश्रा भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने डीजीपी प्रशांत कुमार का आभार व्यक्त किया और पुलिस बल की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने आरके गौतम को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आरके गौतम को उनकी पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button